Bihar STET Admit Card 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने Bihar STET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे जल्द ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर, 2025 को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, Bihar STET 2025 परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 14 अक्टूबर, 2025 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
समिति की ओर से बिहार एसटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर \“Bihar STET Admit Card 2025\“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउलोजड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्ष पैटर्न
बिहार एसटीईटी 2025 की परीक्षा में उम्मीदवारों से निर्दिष्ट विषय वस्तु से 100 अंकों के प्रश्न और शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता विषय 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: NEET PG Counselling 2025: जल्द ही जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल, यहां mcc.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड |