search

गाजियाबाद में कई लोगों के जेवर लेकर फरार हुआ सुनार, पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2025-10-3 21:36:35 views 1279
  मसूरी थाना क्षेत्र स्थित अमीरपुर बढ़ायला गांव में एक सुनार लोगों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया है।





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र स्थित अमीरपुर बढ़ायला गांव का एक सुनार कई लोगों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमीरपुर बढ़ायला निवासी मोहित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुरादनगर के चर्च कंपाउंड निवासी छोटू ने उनके गांव में आभूषण की दुकान खोली है। उसने छोटू से सोने-चांदी के जेवरात बनवाए और उसे 5.90 ग्राम सोना और 58 हजार रुपये नकद दिए।



छोटू के जेवरातों में लगे सोने की शुद्धता पर संदेह होने पर उसने कहीं और सोने की जांच कराई तो पता चला कि छोटू ने शुद्ध सोना इस्तेमाल नहीं किया था। उसके गांव के ही दिनेश ने छोटू को जेवरात के लिए 40 हजार रुपये दिए थे। सुमन ने उसे झुमके के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। मोहित नाम के एक अन्य व्यक्ति ने अपने गहने गिरवी रखकर 2 लाख रुपये हासिल किए थे। कुछ दिन पहले, आरोपी छोटू अपनी दुकान बंद करके भाग गया।



शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच जारी है। जाँच के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

-सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी सिटी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244