search

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में अनाज व्यापारी पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े लूट

deltin33 2025-10-3 21:36:34 views 1294
  गोविंदपुरम अनाज मंडी में तीन बदमाशों ने अनाज व्यापारी अंकित गोयल पर हमला कर 20 हजार रुपये लूट लिए।





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गोविंदपुरम अनाज मंडी में तीन बदमाशों ने एक अनाज व्यापारी पर हमला कर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुशलिया निवासी और गोविंदपुरम अनाज मंडी में अनाज व्यापारी अंकित गोयल गुरुवार शाम घर लौट रहे थे। सद्दाम, उनके भाई साकिब उर्फ ​​बाबर और सलीम ने उन्हें गांव में एक मेडिकल स्टोर के सामने देखा। आरोपियों का अंकित से संकरी सड़क और गाड़ी बैक करने को लेकर विवाद हो गया।



पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, उन्हें पीटा और घायल कर दिया। वे उनकी जेब से 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131