search
 Forgot password?
 Register now
search

December Muhurat 2025: दिसंबर में विवाह के लिए शुभ रहेंगे ये 3 दिन, पढ़ें नामकरण और गृह प्रवेश के मुहूर्त

LHC0088 2025-11-28 15:08:03 views 1246
  

December 2025 Auspicious Dates in hindi



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त देखने के बाद ही किए जाते हैं। क्योंकि यह माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य शुभ परिणाम देते हैं। साल 2025 के आखिरी माह यानी दिसंबर में विवाह (Vivah Muhurat December 2025) के लिए केवल 3 ही दिन शुभ बताए जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विवाह मुहूर्त -

दिसंबर में विवाह के लिए बस 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जो 4, 5 और 6 दिसंबर को रहने वाले हैं।
गृह प्रवेश मुहूर्त -

हिंदू पंचांग के अनुसार गृह प्रवेश (griha pravesh dates in December 2025) के लिए 1, 5 और 6 दिसंबर का दिन शुभ रहने वाला है।

  

(AI Generated Image)
नामकरण संस्कार मुहूर्त -

दिसंबर में नामकरण संस्कार के लिए 4, 8, 13, 14, 17, 22, 24, और 28 दिसंबर का दिन शुभ रहने वाला है।
प्रॉपर्टी खरीद के लिए शुभ मुहूर्त -

दिसंबर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 5, 11, 18, 19, और 26 दिसंबर की तिथियां शुभ मानी जा रही हैं।
नया काम शुरू करने का मुहूर्त -

अगर आप दिसंबर में नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए 3, 11, 17, 21, 26 और 27 दिसंबर का दिन शुभ रहेगा।

  
इन दिन से बंद हो जाएंगे शुभ काम

16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे खरमास की शुरुआत हो जाएगी। वहीं खरमास का समापन 14 जनवरी 2026 को होने जा रहा है। ऐसे माना जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों में देवगुरु बृहस्पति और सूर्य देव की कृपा प्राप्त नहीं होती, जिससे उस कार्य से शुभ परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में इस दौरान विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि जैसे कार्य करने की मनाही होती है।

यह भी पढ़ें - Shani Margi 2025: भाग्य में होगा सुधार, जानें शनि के मार्गी होने पर मकर से मीन राशि पर क्या पड़ेगा असर?

यह भी पढ़ें - December Vrat Tyohar 2025: दिसंबर में पड़ेंगे गीता और गुरु गोविंद सिंह जयंती जैसे प्रमुख त्योहार, पढ़ें लिस्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com