search
 Forgot password?
 Register now
search

बरेली के हालात पर शासन से पल-पल की होती रही मॉनीटरिंग, जुमे की नमाज के बाद गड़बड़ी की थी आशंका

cy520520 2025-10-4 06:06:43 views 1285
  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, बरेली। हफ्ते भर पहले शहर में उपजे उपद्रव के बाद से जिले के अधिकारी सक्रिय थे। इस शुक्रवार को गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। इसी को लेकर भारी पुलिस बल लगाया गया था। शहर के हालात की पल-पल की मॉनीटरिंग शासन से भी होती रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में 26 सितंबर को हुए उपद्रव को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बहुत तेजी से काबू किया। इसके बाद उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शहर में अवैध निर्माण को सील भी किया गया। गिरफ्तारी, सीलिंग आदि कार्रवाई के बावजूद अधिकारियों को चिंता इस शुक्रवार को लेकर थी।  



दशहरा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों के इकट्ठा होने की आशंका जताई जा रही थी। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। शहर को जोनल, सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली। आठ हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी लगा दिए।  



गुरुवार शाम को और फिर शुक्रवार सुबह अधिकारियों ने शहर में रूट मार्च निकाला। उपद्रव के बाद से ही शासन की निगाहें भी बरेली की ओर थीं। लखनऊ में बैठक अधिकारी यहां पल-पल होने वाली स्थिति की मानीटरिंग कर रहे थे। यहां साढ़े तीन बजे आखिरी नमाज शांतिपूर्ण निपटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।  



यह भी पढ़ें- \“वक्‍त-वक्‍त की बात है...\“, बरेली में आईएमसी का मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ग‍िरफ्तारी के बाद पुल‍िस से क्‍या बोला?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153728

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com