search
 Forgot password?
 Register now
search

समस्तीपुर के विभूतिपुर में ठाकुरवाड़ी के महंत और पुजारी के साथ मारपीट, पुलिस ने यह बताई आरंभिक वजह

LHC0088 2025-10-4 20:36:32 views 1070
  विभूतिपुर में लूटपाट की घटना में घायल महंत व पुजारी। जागरण





संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी स्थान ठाकुरवाड़ी महथी उत्तर वार्ड 7 में हथियार से लैस अपराधियों ने पहले तो ठाकुरवाड़ी में घुसकर लूटपाट की। उसके बाद महंत और पुजारी द्वारा विरोध करने पर न सिर्फ मारपीट की वरन मंदिर में ताला जड़कर महंत को बाइक पर चढ़ाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोसड़ा जाने वाली सड़क किनारे मृतक समझ कर फेंक दिया। जख्मी महंत का मोबाइल फोन व रुपये भी छिन लिए। जख्मी महंत को रोसड़ा से उपचारोपरांत चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया गया।



जबकि, पुजारी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में हुआ है। उसके बाद स्थानीय थाने में घटना की एक लिखित शिकायत की गई है। घटना को लेकर गांव के हीं महंत घनश्याम दास के पुत्र रामविनय दास ने कहा है कि विगत दो अक्टूबर की संध्या करीब 6 बजे नवनीत कुमार उर्फ सिद्धु, रजनीश कुमार उर्फ विद्दु, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह और 6 मुंह ढ़के अज्ञात पिस्तौल से लैस होकर मंदिर में प्रवेश किया।



भगवान का जेवरात एवं सामान लूटने लगा। मंदिर के महंत घनश्याम दास और पुजारी जगदीश सिंह द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपितों ने महंत को बाइक से लेकर भागा और मंदिर में ताला जड़ दिया।

महंत के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट कर अचेतावस्था में रोसड़ा के रास्ते में मृत समझ कर फेंक दिया और मोबाइल व रुपए छिन लिया। कहा है कि घटना की सूचना मिलने पर खोजबीन कर रोसड़ा स्थित एक हास्पिटल में जख्मी महंत को भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।



सदर अस्पताल में जख्मी की स्थिति नाजुक बताई गई है। जबकि, पुजारी जगदीश सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में हुआ है। कहा है कि जख्मी की स्थिति ठीक होने पर अन्य आरोपितों के भी नाम बताएंगे। सभी दहशत में हैं। आवेदक ने पुलिस से मंदिर का ताला खुलवाने, मंदिर, महंत व पुजारी को सुरक्षा देने समेत अन्य कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला बाहरी और भीतरी महंत व पुजारी रखे जाने में विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com