search

Linseed Minikit: अलसी का बीज निशुल्क में लेने के लिए किसान यहां करें आवेदन, ये है आखिरी तारीख

Chikheang 2025-10-4 23:06:34 views 1292
  अलसी की मिनीकिट के लिए किसान जल्द करें आवेदन।





जागरण संवाददाता, गोंडा। उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले में किसानों को राज्य सहायतित निशुल्क अलसी बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ देने की तैयारी की गई है।

किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल एग्रीदर्शन पर आनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आवेदकों की संख्या उपलब्ध मिनीकिट से अधिक होती है तो आनलाइन लाटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।



उप निदेशक ने बताया कि चयनित किसानों को पास (प्वाइंट आफ सेल) मशीन के माध्यम से निशुल्क अलसी बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा।

प्रत्येक किसान को सिर्फ एक पैकेट ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक किसान 12 अक्टूबर तक किसान आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के इच्छुक किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244