search
 Forgot password?
 Register now
search

ओवरटेक को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

cy520520 2025-10-5 02:06:28 views 1279
  संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मृत्यु। जागरण





संवाद सूत्र, आसफपुर । शुक्रवार रात मन्नु नगर गांव में एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मृत्यु हो गई। उसके स्वजन का आरोप है कि गांव के चार लोगों ने उसकी पीट- पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम भी करा दिया गया, जिसमें मृत्यु की वजह हार्टअटैक बताई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मन्नु नगर निवासी सुनील ने बताया कि शुक्रवार रात उसके ताऊ का बेटा आदित्य यादव चंदौसी से लौट रहा था। गांव के रास्ते में ओवरटेक को लेकर उसका आरोपित अभय यादव, पूरन सिंह, अतुल यादव और जीतू यादव से झगड़ा हो गया।


आरोपितों पर मार-पीट करने का आरोप

चारों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर सुनील और उसकी 50 वर्षीय मां नन्ही देवी पत्नी दौलत सिंह पहुंच गए। उन्होंने आदित्य यादव को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसमें नन्हीं देवी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुनील की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली।



इधर शनिवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट नहीं मिली है। उसकी मृत्यु हार्टअटैक से बताई गई है। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की मृत्यु हार्टअटैक से हुई है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com