search
 Forgot password?
 Register now
search

कहानी Spotify फाउंडर की: 13 की उम्र से कमाई, 23 में करोड़पति; फिर डिप्रेशन से उबरकर बनाया करोड़ों का ऐप

Chikheang 2025-10-5 04:06:57 views 1262
  Spotify के फाउंडर और CEO डेनियल अब इस पद को अलविदा कहने वाले हैं।





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर म्यूजिक प्लेटफॉर्म Spotify अब करोड़ों लोगों की आदत बन चुका है। लेकिन इसके फाउंडर और CEO डेनियल एक (Daniel Ek) अब इस पद को अलविदा कहने वाले हैं। 2006 से CEO की भूमिका निभा रहे डेनियल 1 जनवरी 2026 से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। कंपनी अब गुस्ताव सॉडरस्ट्रॉम और एलेक्स द्वारा चलाई जाएगी। दरअसल, डेनियल अब यूरोप की नई टेक और हेल्थ कंपनियों पर फोकस करना चाहते हैं। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ एक पद या अरबों डॉलर की संपत्ति तक सीमित नहीं है। ये उस इंसान की कहानी है जिसने 13 साल की उम्र में कमाई शुरू की, 23 की उम्र में करोड़पति बन गया और खुद को रिटायर घोषित किया, लेकिन फिर समझा कि पैसा ही जिंदगी का असली मकसद नहीं होता। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


रिटायरमेंट ने दिया डिप्रेशन और फिर मिली जिंदगी की समझ

उन्होंने 19 साल की उम्र में इंजीनियरिंग शुरू की थी, लेकिन कठिन मैथ्स की वजह से पढ़ाई छोड़ दी। जल्द ही उन्होंने Advertigo नाम से एक एडवर्टाइजिंग कंपनी बनाई, जिसे उन्होंने 2006 में 1.25 मिलियन डॉलर में बेच दिया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। करोड़ों कमाकर उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। लग्जरी अपार्टमेंट्स, फरारी और पार्टियों से भरी जिंदगी शुरू हुई। लेकिन ये खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। कुछ ही महीनों में डेनियल डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने खुद कहा था- \“कोई आपको नहीं सिखाता कि आर्थिक आजादी पाने के बाद क्या करना चाहिए।\“



  
13 साल की उम्र में वेबसाइट से कमाई शुरू की

फरवरी 1983 में स्टॉकहोम में जन्मे डेनियल का बचपन बिल्कुल सामान्य था। उनके पिता कार मैकेनिक थे और मां डे-केयर सेंटर में काम करती थीं। संगीत का प्यार उन्हें अपने परिवार से मिला। उनकी दादी ओपेरा सिंगर थीं और दादा जैज़ पियानिस्ट। लेकिन असली लगाव उन्हें कंप्यूटर से था।



उन्होंने नौ साल की उम्र में C++ सीख ली थी और 13 साल की उम्र में वेबसाइट बनाकर पैसे कमाने लगे थे। 1997 तक कंपनियां उन्हें एक वेबसाइट के 10,000 डॉलर तक देने लगीं। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने स्कूल के कंप्यूटर लैब को बिजनेस हब में बदल दिया। उन्होंने EK Agency नाम की कंपनी बनाई और 25 छात्रों की टीम तैयार की। वह हर महीने करीब 15,000 डॉलर कमाने लगे। उन्होंने Google में नौकरी के लिए भी कोशिश की, लेकिन डिग्री न होने के कारण रिजेक्ट हो गए।


म्यूजिक से शुरू हुई दूसरी इनिंग

जब उन्होंने अपने खालीपन में सोचा, तो पाया कि उनकी जिंदगी में दो चीजें हमेशा साथ रही हैं- म्यूजिक और टेक्नोलॉजी। यहीं से Spotify का बीज पड़ा। उन्होंने 2008 में Tradedoubler के को-फाउंडर मार्टिन के साथ मिलकर Spotify लॉन्च किया। और इस प्लेटफॉर्म ने म्यूजिक सुनने और प्ले करने का तरीका बदल दिया।

Forbes के मुताबिक, आज उनकी नेटवर्थ करीब 91 हजार करोड़ रुपये है और वह अमीरों की लिस्ट में 401वें स्थान पर हैं। इसके बावजूद वह एक सामान्य जिंदगी जीते हैं। 2016 में उन्होंने राइटर सोफिया लैवेंडर से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। डेनियल की कहानी बताती है कि असली सफलता पैसा नहीं, बल्कि अपने पैशन को जीना है।



यह भी पढ़ें: iPhone 17 सीरीज की डिमांड उम्मीद से ज्यादा, लेकिन iPhone Air के लिए कंज्यूमर्स नहीं दिखे एक्साइटेड: रिपोर्ट

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com