search

...तो पुलिस को इस तरह पता चल रहा कि कहां छिपे हैं उपद्रवी, महिलाएं दे रहीं साथ

Chikheang 2025-10-5 09:36:24 views 1278
  गोपनीय हेल्पलाइन पर आ रही उपद्रवियों के छिपे होने सूचना





जागरण संवाददाता, बरेली। उपद्रव में शामिल लोगों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगलाने के साथ ही अपने मुखबिरों की भी मदद ले रही है। मगर इससे इतर शहर के लोग स्वयं भी पुलिस को उपद्रव में शामिल होने वालों की जानकारियां दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले दो दिनों में पुलिस के पास 18 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं जिसमें उपद्रवियों के शामिल होने और उनके छिपे होने की बात कही गई है। पुलिस ने यह सभी जानकारियां एसआइटी को भेजी हैं जो संबंधित की सूचना के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी करेगी।



एसएसपी अनुराग आर्य ने शहर में होने वाले अनैतिक या अवैध कार्यों की सूचनाओं के लिए गोपनीय हेल्पलाइन नंबर बनाया था। इस नंबर पर आने वाली सभी सूचनाओं को वह स्वयं ही देखते हैं। शिकायत करने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी पुलिस लीक नहीं करती है।

न ही शिकायतकर्ता के रूप में उसका नाम शामिल किया जाता है। उसी हेल्पलाइन नंबर पर अब शहर के लोगों ने उपद्रवियों की सूचना भी देना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में पुलिस पास कुल 18 शिकायतें आई जिसमें 12 शिकायतें पुलिस की गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर और छह शिकायतें रजिस्टर्ड डाक से आई हैं।



इन सभी शिकायतों में शिकायतकर्तओं ने उपद्रव में शामिल होने वालों की पूरी जानकारी के साथ ही साक्ष्य भी पुलिस को भेजे हैं। किसी ने सीसीटीवी फुटेज तो किसी ने वीडियो में उपद्रव की पहचान करके भेजी है। इससे पुलिस का काम काफी आसान हो गया है।

इसके अलावा कुछ लोगों ने पुलिस को आरोपितों के छिपे होने की भी जानकारी भेजी है। पुलिस अधिकारियों ने यह सभी शिकायतें एसआइटी को भेजी हैं। अब एसआइटी संबंधित की व्यक्ति की जांच के बाद मामले में कार्रवाई करेगी। यदि उपद्रव में उसकी उपस्थिति साबित होती है तो उसे जेल भेजा जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244