search

UP Weather : संभल जाइए...इस बार ठंड तोड़ेगी रिकार्ड, यूपी में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा Kanpur का

deltin33 2025-12-7 04:37:25 views 697
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। जरा संभल जाइए। मौसम विज्ञानियों ने भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कंपकंपा देने वाली सर्दी शुरू होने वाली है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में इसका असर देखने को मिलने लगा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ऊंचे बादलों का आना बढ़ गया है। इससे दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगा। बादलों के छंटने के बाद सर्द हवा के आने की गति बढ़ेगी। जिससे कानपुर और आस -पास के क्षेत्रों में सोमवार से सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

  
एक दिन पहले 4.2 डिग्री सेल्सियस था तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आने का असर दिखने लगा है। शनिवार को दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिली है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री था जो शनिवार को पांच डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को भी प्रदेश में सबसे कम कानपुर नगर का ही रहा है। अधिकतम तापमान भी चौबीस घंटे में 23.6 से बढ़कर 24.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

  
पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन पांडेय ने बताया कि इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ऊंचे बादलों की आवाजाही बढ़ना है। इससे आज रात के तापमान में भी वृद्धि रिकार्ड हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी हुई है। हालांकि यह बर्फ़बारी ज्यादा नहीं हुई है लेकिन बादलों के छंटने के बाद अगले 36 घंटे में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा का आना बढ़ जाएगा। तापमानों में उतार चढ़ाव के बावजूद अगले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना बनी हुई है। शनिवार को हवा की अधिकतम गति पांच किमी प्रति घंटा रही है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर भी अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131