search

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारियों का तबादला

Chikheang 2025-10-5 22:12:59 views 1277
  बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 अधिकारियों का तबादला





राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना के साथ अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है कि वे अविलंब अपने नए पद पर योगदान करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। पटना के अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति अमलेंदु कुमार सिंह को गृह विभाग में संयुक्त सचिव, पटना के अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम रवींद्र कुमार दिवाकर को उप विकास आयुक्त, किशनगंज, अपर समाहर्ता आपदा, कटिहार बनाया गया है।


मनोज कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

वहीं मनोज कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संजीव कुमार को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, औरंगाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी शैलेश कुमार दास को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, नालंदा, दरभंगा के अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, राकेश रंजन को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, भागलपुर, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना बनाया गया है।





इसके अलावा राजेश रौशन को संयुक्त निदेशक, पर्यटन, विशेष कार्य पदाधिकारी, योजना एवं विकास विभाग, सतीश रंजन सिन्हा को अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, मो, सफीक को अपर जिला दंडाधिकारी, विघि-व्यवस्था, गयाजी, सुधांशु शेखर को संयुक्त सचिव योजना एवं विकास विभाग, राखी कुमारी केसरी को सचिव बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग. जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अररिया वसीम अहमद को विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग, जिला भू अर्जन अधिकारी,भोजपुर बनाया गया है।


सत्यप्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पटना

साथ ही सत्यप्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पटना, रंजन कुमार चौधरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी , पटना को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, नालंदा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सीतामढ़ी, विकास कुमार को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग व बिहार युवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार बनाया गया है।

इसके अलावा बांका के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रेमकांत सूर्य को अपर समाहर्ता, विधि व्यवस्था पटना, अरवल के वरीय उप समाहर्ता, देवज्योति कुमार को नगर दंडाधिकारी, पटना, बक्सर के वरीय उप समाहर्ता, आदित्य कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी गयाजी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सहरसा, अखिलेश कुमार सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बियाडा के उप महाप्रबंधक विशाल आनंद को महाप्रबंधक (परियोजना) बेल्ट्रान व सुनील कुमार को संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244