search

पार्क में नाबालिग लड़की के पास ऐसा क्या कर रहे थे युवक? पुलिस ने देखते ही कर लिया गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-5 23:06:27 views 1286
  अश्लील गाना व फब्तियां कसने वाले दो शोहदों को पुलिस ने दबोचा।





जागरण संवाददाता, बहराइच। मिशन शक्ति के तहत गश्त कर रही महिला थाने की पुलिस ने दो शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की है। अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम कपूरथला पार्क के पास पहुंची तो देखा कि एक युवक नाबालिग लड़की के पीछे अश्लील गाना गाते हुए आ रहा था। पुलिस ने तत्काल युवक को रोका और पूछताछ की तो उसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई।



थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होने बताया कि मरीमाता मंदिर के पास एक युवक नाबालिग लड़की को छेड़ते हुए अश्लील गाना गा रहा था। जैसे ही लड़की ने टीम को देखा तो उसने पूरी घटना बताई।

तत्काल हिरासत में युवक को लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी पहचान रवींद्र कुमार के रूप में हुई है। दाेनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



यह भी पढ़ें- Instagram पर युवती ने शेयर की ऐसी वीडियो की मेटा कंपनी ने पुलिस को दे दी ये जानकारी, बच गई लड़की की जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244