search

हरियाणा में रिश्ते हुए तार-तार... बहू ने पुलिस से रिटायर्ड ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

cy520520 2025-12-11 00:39:05 views 996
  

महिला ने पुलिस से सेवानिवृत्त ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। महिला ने पंजाब पुलिस में तैनात पति व सेवानिवृत्त ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता है। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में पति को बताया तो मारपीट की गई। जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह से वहां से बचकर भागी। थाना छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, ससुर व सास पर केस दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति संदीप पंजाब पुलिस में है। ससुर पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त है। उसकी शादी दो सितंबर 2018 को संदीप के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज कम लाने के लिए ताने मारने और मारपीट शुरू कर दी।

वह बार-बार 10 लाख रुपये की कार और सोने की चेन व कान के टाप्स की मांग करते रहे। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। फरवरी 2025 में जब सास बाहर गई थी तो ससुर ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब इस बारे में सास को बताया तो उसने भी ससुर का ही साथ दिया। पति को बताया तो मारपीट की गई। इसके बाद चुप हो गई। छह अक्टूबर को वह घर पर थी। आरोप है कि पति ड्यूटी पर था और सास जान बूझकर बाहर चली गई थी। तब भी ससुर ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर मारपीट की। जब सास व पति लौटे। उन्हें इस बारे में बताया। तीनों ने मिलकर डंडे व कैंची से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह से खुद को बचाया और मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले उसे लेकर आए और यह मेडिकल कराया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725