search
 Forgot password?
 Register now
search

भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के साथ कर रही धोखा: शिवपाल यादव

Chikheang 2025-12-11 01:38:14 views 985
  



संवाद सूत्र, करहल। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर एसआईआर के लिए कम समय दिया है। अधिक से अधिक वोट काटे जा रहे हैं। बिहार में भी एसआईआर के माध्यम से 65 लाख वोट काट दिए। यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसीराम यादव के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा इस देश को बांटना चाहती है। वह देश और प्रदेश में धर्म की राजनीति कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। भाजपा घुसपैठियों के नाम पर सिर्फ लोगों के वोट कटवा रही है।  

उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी कर रहे वह लोग जिनके पास वहां की नागरिकता नहीं, उनका भी वोट काटा जा रहा है। प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कफ सिरप से कई लोगों की जान चली गई। कफ सिरप का सबसे बड़ा आरोपित देश छोड़कर भाग गया। इंडिगो की सारी फ्लाइट कैंसल होने के बावजूद भी मुख्य आरोपित के भागने में साफ-साफ सरकार का संरक्षण दिखाई दे रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com