search

दुनिया में खुला एक और वॉर फ्रंट: थाईलैंड-कंबोडिया ने एक दूसरे पर किए भीषण हमले, जंग में कूदे ट्रंप

deltin33 2025-12-11 10:36:56 views 1251
  

थाईलैंड-कंबोडिया ने एक दूसरे पर किए भीषण हमले (फोटो- रॉयटर)



आइएएनए, बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इसके कारण सीमा के पास रहने वाले लाखों लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। थाईलैंड के एफ-16 विमानों ने बुधवार को कंबोडियाई गांवों पर बमबारी की, जबकि कंबोडिया ने जवाबी कार्रवाई में थाई अस्पताल पर रॉकेट दागे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सेना ने चार जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है

थाई सेना के एफ-16 विमानों ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रेह विहार मंदिर सहित कई स्थानों पर हमले किए। एक प्राथमिक विद्यालय पर गोले भी दागे। सेना ने चार जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।

वहीं, कंबोडिया से बुधवार सुबह दागे गए राकेटों ने सूरिन प्रांत के फनोम डोंग रक अस्पताल को निशाना बनाया। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:40 बजे फनोम डोंग रक जिले में स्थित अस्पताल और आसपास के क्षेत्र पर छह रॉकेट दागे गए, जिसके चलते चिकित्सा कर्मियों और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। बुधवार सुबह 12 स्थानों पर झड़पें हुईं।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, थाई सेना ने बताया कि कंबोडियाई बलों ने 5,000 रॉकेट दागे और कई सीमावर्ती क्षेत्रों में आत्मघाती ड्रोन से हमला किया। रिपोर्ट में बताया गया कि चार थाई सैनिक मारे गए और 68 अन्य घायल हो गए, जबकि 61 कंबोडियाई सैनिक और नौ आम नागरिक मारे गए।
ट्रंप ने कहा, वह युद्ध रुकवाएंगे

रॉयटर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, \“कंबोडिया और थाईलैंड ने संघर्ष शुरू कर दिया है। मुझे फोन करना होगा। मैं दो बहुत शक्तिशाली देशों, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रुकवाऊंगा।\“

उनकी टिप्पणियों पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष दोनों संबंधित देशों का मामला है। अन्य देशों के नेताओं की शांति चाहने की मंशा अच्छी हो सकती है। लेकिन यह सिर्फ फोन उठाकर बात करने जितना आसान नहीं है। बातचीत के लिए तय बिंदु होने चाहिए। अगर ऐसी बातचीत होनी है तो हमारे पास इन मुद्दों की तैयारी के लिए अभी भी समय है।  
कंबोडिया सरकार के प्रवक्ता ने कही ये बात

वहीं, कंबोडिया सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि नोम पेन्ह का रुख केवल शांति चाहता है और उसने आत्मरक्षा में कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री के शीर्ष सलाहकार ने संकेत दिया है कि देश बातचीत के लिए तैयार है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131