search

Bihar Weather Update: बिहार में हड्डियां गला देने वाली ठंड! बक्सर सबसे ठंडा, पटना में 50 मीटर भी नहीं दिखा

Chikheang 2025-12-11 12:06:45 views 1239
  

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पटना सहित अधिकतर भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन में धूप निकलने के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  
पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना

पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस एवं 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है।  

प्रदेश का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम दृश्यता पटना में 50 मीटर दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   25.6°C
   12.6°C
   
   
   गया
   26.3°C
   10.2°C
   
   
   भागलपुर
   24.6°C
   12.1°C
   
   
   मुजफ्फरपुर
   23.0°C
   13.6°C
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244