search

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बड़े पर्दे पर होगा कपिल शर्मा का कमबैक, धुरंधर के धमाके के बीच मिलेगी इतनी ओपनिंग?

cy520520 2025-12-12 00:36:26 views 1222
  

किस किसको प्यार करूं 2 प्रीडिक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Prediction: साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। कपिल की कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और हिट हुई। इसके बाद वह दो और मूवीज में नजर आ चुके हैं, मगर दोनों ही फ्लॉप रही हैं। अब 10 साल बाद कपिल किस किसको प्यार करूं का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसे शुक्रवार को सिनेमाघरोंं में रिलीज किया जाएगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले दिन किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खाता खोल सकती है।  
किस किसको प्यार करूं 2 को मिलेगी कितनी ओपनिंग

किस किसको प्यार करूं 2 एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। पुरानी किस किसको प्यार करूं की तरह सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। किस किसको प्यार करूं 2 के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  

  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection:\“धुरंधर\“ ने वसूल लिया अपना बजट, छठे दिन दुनियाभर में कमाई से मचाया गदर

इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलीज के पहले दिन किस किसको प्यार करूं 2 कितना बिजनेस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार और फिल्म को लेकर जो बज बना हुआ है। उसके आधार पर ओपनिंग डे पर कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2-4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान हैं और इनमें फेरबदल होना तय है।  

  

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सुनामी के दौरान अगर किस किसको प्यार करूं 2 इतनी कमाई कर लेती है तो यकीनन तौर पर ये फिल्ममेकर्स की जीत होगी। क्योंकि फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म ऐतिहासिक कलेक्शन करती नजर आ रही है।  
कपिल शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

किस किसको प्यार करूं 2 से पहले हम आपको बतौर अभिनेता कपिल शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार है-

किस किसको प्यार करूं (2015)- 1.50 करोड़ (फ्लॉप)

फिंरगी (2017)- 10.27 करोड़ (फ्लॉप)

जिग्वाटो (2023)- 49.38 करोड़ (हिट)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Collection Day 7: धुआंधार निकला धुरंधर, हफ्तेभर में फिल्‍म हुई मालामाल; 7वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725