search

UP Weather Today: आगरा-कानपुर में तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, गोरखपुर में छाएगी धुंध; पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम

cy520520 2025-12-12 12:06:39 views 1270
  

दिन में निकल रही तेज धूप, रात में गलन भरी सर्दी से लोग परेशान। जागरण  



जागरण संवाददाता, आगरा। पुरवा हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। गुरुवार को सुबह सर्द हवा चलने के बाद दिन में तेज धूप निकली। इससे दिन का तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से सुबह धुंध छाएगी, दिन में तेज धूप निकलेगी। सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से गलन भरी सर्दी में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट आई है। सुबह सर्द हवा चलने के साथ ही कुछ देर के लिए धुंध छाई रही।  

सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, दोपहर में सर्द हवा के बीच लोगों ने धूप का आनंद लिया, दोपहर में तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी, रात में गलन बढ़ गई। वहीं, दोपहर का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पुरवा हवा चलने से शुक्रवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, दिन का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही सुबह धुंध छाएगी।  

उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 100 से नीचे नहीं पहुंच रहा है। सर्द हवा चलने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर बढ़ रहे हैं। संजय प्लेस और शाहजहां गार्डन की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। एसएन मेडिकल कालेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डा. जीवी सिंह के अनुसार, सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज सुबह और रात में टहलने ना जाएं। घर से बाहर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें। सांस संबंधी परेशानी होने पर डाक्टर से परामर्श ले लें जिससे दवाओं की डोज बढ़ाई जा सके।

रायबरेली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं। रात का तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सुबह-शाम काफी ठंड का असर रहेगा।

कानपुर का मौसम

आगामी दिनों में नमी की वजह से धुंध और ऊंचे बादल रहने के साथ ही दिन में धूप खिलने के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से कानपुर मंडल सहित पूरे प्रदेश में रात व दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ सर्दी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- संभल में मौसम ने बदली करवट, सीजन में पहली बार छाया घना कोहरा

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में सुबह कोहरा रहेगा। कोहरे का प्रभाव दिन के मौसम पर भी बढृेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

बलरामपुर का मौसम

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। हवा अधिकतम 16 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कोहरे के बाद धूप निकलने के साथ आर्द्रता कम होने की उम्मीद है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725