search

IndiGo की दिल्ली-बेंगलुरु की उड़ानें गुरुवार को भी रहीं रद, यात्री हुए परेशान

Chikheang 2025-12-12 12:06:42 views 1038
  

एयरलाइन बोली- शुक्रवार से संचालन सामान्य। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंडिगो की उड़ानों में अव्यवस्था का दौर गुरुवार को भी नहीं थमा। दिल्ली और बेंगलुरु रूट की दो उड़ानें नहीं हुईं।इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उड़ान संचालन को लेकर बनी अनिश्चितता ने यात्रियों की नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक सप्ताह से लगातार उड़ानें रद होने की वजह से यात्रियों की योजना प्रभावित हुई है। जिन लोगों की मीटिंग, मेडिकल अपाइंटमेंट या दूसरे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें थीं, वे खासे परेशान दिखे। कुछ यात्री सुबह से एयरपोर्ट पहुंचकर इंतजार करते रहे, लेकिन काउंटर पर यह जानकारी दी गई कि उड़ानें आज भी रद हैं।यात्रियों का कहना है कि मुख्य समस्या सूचना के समय को लेकर है।

एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि स्थिति को सामान्य करने के लिए एयरलाइन के साथ निरंतर संपर्क किया जा रहा है, ताकि संचालन जल्द सुचारू हो सके। प्रबंधन की ओर से यात्रियों को मार्गदर्शन देने, पुनः बुकिंग और सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मुश्किल में सफर: UP में गहराता जा रहा इंडिगो संकट, फ्लाइटें रद, ट्रेनें फुल, बसों में जगह नहीं

गुरुवार को इंडिगो की दिल्ली की सुबह और बेंगलुरु की शाम वाली उड़ानों को छोड़कर सभी उड़ानें नियत समय पर चलीं। इससे कुछ हद तक यात्रियों में राहत का भाव दिखा, लेकिन प्रभावित दोनों रूटों की यात्रा करने वालों की परेशानी बनी रही।

इंडिगो एयरलाइन के स्टेशन प्रबंधक गोविंद ने बताया 12 दिसंबर से इंडिगो की सभी उड़ानें अपने नियत समय पर संचालित होंगी। कल कोई उड़ान रद नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244