search
 Forgot password?
 Register now
search

Shivraj Patil Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, दिग्गज कांग्रेस नेता ने 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Chikheang 2025-12-12 14:47:20 views 747
Shivraj Patil Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार (12 दिसंबर) को सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। अपने लंबे पॉलिटिकल करियर में उन्होंने कई अहम पद संभाले। इनमें लोकसभा स्पीकर और यूनियन कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट कई बार जीती।  



पाटिल लोकसभा के पूर्व स्पीकर थे। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल चुके थे। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की थी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से लंबे समय से बीमार चल रहे पाटिल का घर पर ही इलाज चल रहा था।  



कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है। साथ ही उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में यह सीट जीती थी। लेकिन 2004 में वह BJP की रूपताई पाटिल निलंगेकर से हार गए थे। उन्होंने 1972 और 1978 में भी लातूर विधानसभा सीट जीती थी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ias-santosh-verma-brahmin-women-commen-row-mp-govt-recommends-dismissal-of-controversial-officer-article-2308975.html]IAS Santosh Verma: \“ब्राह्मण की बेटी\“ वाले विवादित बयान पर बुरी तरह फंसे आईएएस संतोष वर्मा, एमपी सरकार ने की बर्खास्त करने की सिफारिश
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 10:12 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cm-devendra-fadnavis-is-protecting-corrupt-ministers-said-uddhav-thackeray-in-the-assembly-article-2308908.html]\“CM देवेंद्र फडणवीस भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण को दे रहे हैं\“, विधानसभा में बोले उद्धव ठाकरे
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:47 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/andhra-pradesh-road-accident-bus-falls-into-deep-gorge-9-passengers-killed-several-injured-article-2308876.html]Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, कई घायल
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:45 AM

2004 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं। उनके घर के बाहर की तस्वीरों में दिख रहा है कि लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।



महाराष्ट्र के रहने वाले पाटिल मराठवाड़ा इलाके के लातूर से सांसद रहे हैं। 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान पाटिल देश के गृह मंत्री थे। मुंबई टेरर अटैक में सिक्योरिटी में चूक की वजह से काफी आलोचना होने के बाद पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



ये भी पढ़़ें- Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, कई घायल



उन्होंने मुंबई अटैक को रोकने में अपनी नाकामी मानी और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाटिल का सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में उनके घर पर निधन हो गया। लातूर के चाकुर के रहने वाले पाटिल का चाकुरकर मराठवाड़ा और महाराष्ट्र में काफी असर था। शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक काफी प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com