search

इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, चार अधिकारियों को किया सस्पेंड

cy520520 2025-12-12 16:08:22 views 1250
  

इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, चार अधिकारियों को किया सस्पेंड। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो पर बड़ा एक्शन लेते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। डीजीसीए का कहना है कि ये कर्मचारी मुश्किल में फंसी इंडिगो की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, डीजीसीए का मानना है कि इन कर्मचारिओं की ओर से एयरलाइन के इंस्पेक्शन और मॉनिटरिंग में लापरवाही की वजह से यह कार्रवाई की गई।

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में इंडिगो ने अपनी हजारों उड़ानों को रद कर दिया था। इसके कारण देश भर में लाखों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

बताया जा रहा है कि डीजीसीए ने क्रू के इस्तेमाल और रिफंड समेत अलग-अलग ऑपरेशन की देखरेख के लिए गुरुग्राम में एयरलाइन के ऑफिस में दो टीमें तैनात की हैं। ये निगरानी टीमें शाम 6 बजे रेगुलेटर को प्रतिदिन रिपोर्ट देंगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725