search
 Forgot password?
 Register now
search

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रसलपुर मुखिया बर्खास्त, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

LHC0088 2025-12-13 00:08:39 views 1228
  

पटना हाईकोर्ट (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत रसलपुर के मुखिया मुन्ना सहनी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही मुन्ना को अगले पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाने का आदेश दिया गया है। बर्खास्त मुखिया के खिलाफ उप मुखिया लक्ष्मण कुमार राय ने आरोप लगाया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के पारित आदेश के उपरांत की गई है। इस संबंध में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त एवं लोक प्रहरी द्वारा भी मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
कार्रवाई का आदेश शुक्रवार को जारी

मुखिया के विरुद्ध पंचायतीराज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कार्रवाई का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है। मुन्ना सहनी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का आरोप है। आयुक्त सह लोक प्रहरी द्वारा चार योजनाओं में जांच के दौरान अस्थायी गबन एवं गलत मद में अग्रिम निकासी, अनियमित निकासी व निधि के गलत मद में उपयोग पाया गया।  

मुखिया की यह सफाई भी अस्वीकार कर दी गई जिसमें कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौखिक आदेश के अनुसार कार्य किया गया। लोक सेवक होने के नाते आरोपित मुखिया इस बात से अवगत होंगे कि सरकारी दिशा निर्देश मौखिक रूप से प्राप्त होने की स्थिति में ससमय संपुष्टि होती है।
उप मुखिया के विरुद्ध भी होगी जांच

मुखिया द्वारा सुनवाई के दौरान उप मुखिया के विरुद्ध भी आरोप लगाया गया। इसकी जांच का निर्देश भी विभाग ने बेगूसराय के जिलाधिकारी को दिया है।  

मुखिया ने उप मुखिया लक्षमण कुमार राय पर आरोप लगाया है कि वे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बेगूसराय के जिलाधिकारी को जिला पंचायती राज पदाधिकारी से 15 दिनों में जांच कराने का आदेश दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com