search

थाईलैंड संसद भंग: अगले साल चुनाव की तैयारी

deltin33 2025-12-13 03:37:02 views 586
  

प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अगले साल की शुरुआत में चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को थाईलैंड की संसद भंग कर दी गई है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने राजा महा वजिरालोंगकोर्न की मंजूरी मिलने के बाद प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया। राजा की मंजूरी शुक्रवार को शाही राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनुतिन ने गुरुवार देर रात फेसबुक पोस्ट के जरिए इस कदम का संकेत देते हुए कहा था, \“\“मैं सत्ता जनता को वापस सौंपना चाहता हूं।\“\“ शाही मंजूरी के 45 से 60 दिनों के भीतर चुनाव होने हैं। इस दौरान अनुतिन एक कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसके पास सीमित शक्तियां होंगी और जो नया बजट पारित नहीं कर सकती।

यह कदम एक नाजुक राजनीतिक समय में उठाया गया है, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर बड़े पैमाने पर युद्ध चल रहा है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131