search

कैनेडा भेजने के नाम पर ठगी, युवक से 10 लाख रुपए ठगने वाले दो आरियों पर कार्रवाई

deltin33 2025-12-13 21:07:50 views 820
  



जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने एक युवक को कैनेडा भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत पीड़ित के दोस्त के बयान पर दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपियों ने पीड़ित से दो बार जाली अंबेसी की अप्रूवलें दिखाकर पासपोर्ट जमा करवाने के नाम पर उससे राशि प्राप्त कर ठगी का शिकार बनाया है। थाना गुरुहरसहाय के एएसआई खुशीया सिंह ने बताया कि पुलिस सतनाम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव मलवाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।   

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके दोस्त गुरसाहिब सिंह को लवप्रीत सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह, सुरिन्द्र सिंह निवासी मलकजादा हाल निवासी हांडा साईकिल स्टोर नजदीक इंपीरियल इनक्लेव गुरुहरसहाय 10 लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया।

लवप्रीत सिंह व सुरिन्द्र सिंह ने दो बार जाली अंबेसी की अप्रूवलें दिखाकर पासपोर्ट जमा करवाने के नाम पर गुरसाहिब सिंह से उक्त राशि हासिल कर उसे ठगी का शिकार बनाया है। मामले की जांच कर रहे खुशीया सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131