search

थाईलैंड में खाना खाने के लिए होटल से बाहर निकलना लूथरा ब्रदर्स के लिए बना मुसीबत, कैसे हुई गिरफ्तारी?

cy520520 2025-12-13 22:37:15 views 1136
  
फुकेट में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार।






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब आग्निकांड मामले में गिरफ्तार गौरव और लूथरा को जल्द भारत लाया जाएगा, इसके लिए भारतीय अधिकारी थाईलैंड पहुंच चुके हैं। लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी तब हुई जब वो दोनों अपने होटल से खाना खाने के लिए बाहर निकले, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक छोटी सी आउटिंग की वजह से अधिकारियों को पता चला कि जिन लूथरा बर्दर्स को भारत की पुलिस ढूंढ रही है, वो फुकेट में हैं। भारतीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद थाई अधिकारियों ने पहले ही होटल पर नजर रखना शुरू कर दिया था।
फुकेट में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार

जब दोनों भाई खाने के लिए होटल से बाहर निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान की और यात्रा की डिटेल्स वेरिफाई कीं। एक बार जब उनकी पहचान वेरिफाई हो गई, तो लूथरा ब्रदर्स को उनके होटल के कमरे से हिरासत में ले लिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन ले जाया गया। इसके बाद भारत से औपचारिक कागजात मिलने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

6 दिसंबर की आधी रात के आसपास उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में नाइटक्लब में आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर स्टाफ और कुछ टूरिस्ट थे।
लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

गौरव लूथरा और उनके भाई सौरभ को गुरुवार को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, जबकि दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के व्यवहार और अपराधों की गंभीरता का हवाला देते हुए उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
डिटेक्शन सेंटर में रखे गए लूथरा ब्रदर्स

इसके बाद शुक्रवार को थाई अधिकारियों द्वारा उन्हें बैंकॉक लाया गया और सुआन फ्लू इमिग्रेशन डिटेक्शन सेंटर में रखा गया। वे तब तक इमिग्रेशन सेंटर में रहेंगे जब तक उनकी डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं।

उम्मीद है कि भारत से एक कानून प्रवर्तन टीम जल्द ही आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लेगी। भारतीय दूतावास द्वारा देश में उनकी वापसी की यात्रा को मान्य करने के लिए एक इमरजेंसी यात्रा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा क्योंकि उनका पासपोर्ट रद कर दिया गया है, जो एक गंभीर ओवरस्टे का मामला है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737