search
 Forgot password?
 Register now
search

Vande Bharat Sleeper Train: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का होगा ठहराव

LHC0088 2025-12-14 03:37:15 views 1249
  

आरा जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। (जागरण)



जागरण संवाददाता, आरा। नए साल के पहले सप्ताह में आरावासियों को ट्रेन से सफर का नया अनुभव मिलने वाला है। रेलवे पटना, आरा, दिल्ली मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

इसके साथ ही पटना से मुंबई वंदे भारत का भी प्रस्ताव दिया गया है। दोनों ट्रेनों को आरा जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे भोजपुर जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी इस रूट पर एक वंदे भारत पटना से गोमतीनगर के बीच चल रही है, जिसका ठहराव आरा में दिया गया है। इसमें आरा से बुकिंग का दर भी अच्छा है।

स्लीपर वंदे भारत में आधुनिक सुरक्षा तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में कवच सिस्टम लगा है, जो हादसे की आशंका होते ही ट्रेन को अपने-आप रोक देता है। सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान ऑडियो, वीडियो में लोकेशन, अगला स्टेशन, स्टॉपेज और अन्य अपडेट मिलते रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन के दो कोचों को जोड़ने वाला गैंगवे पूरी तरह सील है, जिससे बाहर की धूल अंदर नहीं आती। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक प्लग डोर लगे हैं, जो ट्रेन चलने से 10 सेकेंड पहले स्वतः बंद हो जाते हैं। इससे चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं पर रोक लगेगी।

इंटीरियर में लग्जरी और आराम का विशेष ध्यान स्लीपर वंदे भारत के इंटीरियर को पूरी तरह आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है। यात्री तेज रफ्तार इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
पटना–मुंबई वंदे भारत भी एक जनवरी से

रेलवे ने एक जनवरी से ही पटना, आरा, मुंबई वंदे भारत चलाने की तैयारी में भी है। यह ट्रेन राजधानी के बाद समयबद्ध तरीके से चलाई जाएगी और नई समय सारिणी में इसे जगह दी जा रही है।

इस ट्रेन को भी आरा जंक्शन पर ठहराव मिलेगा, जिससे बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। अब आरा से दिल्ली और मुंबई के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का नया अध्याय शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर, अमृत भारत... 2026 में लॉन्च होंगी नई ट्रेनें, भारतीय रेलवे की बड़ी योजना


दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत दो ट्रेन चलाने के लिए अनुमति रेल मंत्रालय से मांगी गई थी। जिसमे रिपोर्ट जीएम स्तर से भेजा गया है, कौन सी रूट निर्धारित किया गया है, इसके बारे में रेल मंत्रालय से अधिकृत पत्र आने के बाद निर्धारित होगा।
-

सरस्वती चंद्र, मुख्य सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी हाजीपुर रेलवे जोन।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com