search

Kanpur Weather Update: कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, छाया घना कोहरा, IMD ने जारी की चेतावनी

Chikheang 2025-12-14 03:37:17 views 1248
  

जूही खलवा पुल पर कोहरा में निकलते वाहन । जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Weather Update: हिमालय की पहाड़ियों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह से शहर में कोहरा और धुंध का ऐसा मौसम बना कि सड़क पर 50 मीटर दूरी पर भी साफ नहीं दिखा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की वजह से रात का न्यूनतम तापमान दो दिन से 6.4 डिग्री पर ठहर गया है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरब से आ रही नम हवा की वजह से कोहरा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह और शाम का मौसम घने कोहरे और दिन में नरम धूप वाला ही रहेगा। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे से हुई। हाल यह रहा कि सुबह सात बजे के बाद तक सड़क पर वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। शनिवार को कानपुर से कम न्यूनतम तापमान केवल मुजफ्फरनगर का रहा। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी कर रखी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
72 घंटों में बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान से चले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर -पश्चिम से आ रही हवा की औसत गति बहुत धीमी हो गई है। इस वजह से सर्दी का प्रकोप कम है लेकिन पूरब से आ रहे बादलों के कारण कोहरा बढ़ने लगा है। अगले 72 घंटों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इससे रात और दिन के तापमान में कमी होने की संभावना है। इसके बाद एक या दो दिन तक तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद शीतलहर शुरू हो सकती है। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री था जो शनिवार को 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है

सबसे कम तापमान


  • मुजफ्फरनगर - 06.2
  • कानपुर नगर 06.4,
  • बाराबंकी 7.0,
  • बरेली 7.5
  • अयोध्या 8.0 डिग्री







  • दिसंबर - अधिकतम  - न्यूनतम
  • 08  - 26.5  - 09.2
  • 09  - 26.5  - 09.7
  • 10 -  26.4  - 08.7
  • 11  - 24.9  - 06.0
  • 12  - 24.7 -  6.4
  • 13 -  23.9  - 6.4
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244