search

यूपी में 150 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर को किया जा रहा ध्वस्त, CM Yogi को लिखा गया ये लेटर

Chikheang 2025-10-6 05:06:23 views 1279
  डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन मंदिर को किया जा रहा ध्वस्त, मुख्यमंत्री से शिकायत





जागरण संवाददाता, वृंदावन। श्रृंगारवट मंदिर के करीब डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन राधादामोदर देव मंदिर की संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। अधिवक्ता प्रह्लाद शुक्ला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रह्लाद शुक्ला ने कहा बनखंडी महादेव के समीप व्यासघेरा में प्राचीन राधादमाोदर देव मंदिर की संपत्ति को अनाधिकृत तरीके से बेचने, मंदिर के अवशेष गर्भगृह, जगमोहन, चौक, भंडारण, कोठरियां को तोड़ने की शिकायत मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



उन्होंने पत्र में कहा है कि उन्होंने लिखित व मौखिक रूप से स्थान अधिकारियों से शिकायती तथा उक्त संपत्ति की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की है। उच्च न्यायालय ने दीवानी वाद दाखिल करते हुए संपत्ति की रक्षा के आदेश दिए हैं। इसके बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में मामला लंबित है।

इसके बावजूद निर्माणकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं नियमों को ताक पर रखकर संपत्ति को नष्ट कर दिया। मंदिर के दोनों ओर टिनशेड लगा दिए ताकि दिखाई न दे। राम में काम लगातार जारी रहता है। कहा सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि मंदिर की संपत्ति का मालिकाना अधिकार देवता में निहित है।



इसका पट्टा, ट्रांसफर, विक्रय किसी रूप में नहीं हो सकता। लेकिन, श्रृंगारवट मंदिर के सेवायतों ने पैसे के लालच में करीब 150 वर्ष प्राचीन मंदिर का विक्रय हस्तांतरण स्वयं कर दिया। इन सेवायतों को उक्त मंदिर को छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राचीन संपत्ति श्रीराधा दामोदर देव मंदिर को संरक्षित करने एवं मंदिर संपत्ति में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने व ध्वस्त करवाने की मांग की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244