search
 Forgot password?
 Register now
search

SIR In UP: आगरा में 3.08 लाख मतदाता लापता... तीन बार में भी बीएलओ को नहीं मिले, सूची से हटेंगे नाम

deltin33 2025-12-14 13:37:19 views 1253
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 3696 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता के घर में तीन बार जाना था। प्रत्येक मतदाता का विवरण लेना था और गणना प्रपत्र भरवाकर जमा करना था। प्रपत्र की रिसीविंग भी देनी थी। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3.08 मतदाताओं की कोई भी खोज खबर नहीं लगी है। यह मतदाता कहां हैं, किस दशा में हैं। इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में इन मतदाताओं को अलग सूची में रखा गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 76 हजार और सबसे कम खेरागढ़ में 4182 मतदाता हैं। वहीं अभियान में 1.06 लाख मृतक मतदाता मिले हैं। जल्द ही दोनों ही श्रेणी के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
आगरा कैंट विस क्षेत्र में सबसे अधिक 76 हजार और खेरागढ़ में सबसे कम 4182 मतदाता

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता हैं। एसआइआर में 3696 बीएलओ और 372 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर अभियान की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने अभियान के प्रगति की समीक्षा की। जिले में अभी तक 76.37 प्रतिशत मतदाताओं की डाटा फीडिंग हो चुकी है। बाकी मतदाताओं की डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
अभियान में 1.06 लाख मृतक मतदाता, जिले में कुल 36 लाख हैं मतदाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। जल्द जमा कर दें। प्रपत्र जमा न करने की स्थिति में मतदाता सूची से नाम हट जाएगा। उन्होंने बताया कि 3.08 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्हें तीन बार खोजा गया। मगर, मतदाता नहीं मिले हैं। वहीं 1.06 लाख मतदाताओं का निधन हो चुका है। इनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। सबसे अधिक मृतक मतदाता आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 17625 और सबसे कम बाह विधानसभा क्षेत्र में 6700 हैं।


यह है विधानसभावार एसआइआर की स्थिति :


विधानसभा क्षेत्र का नाम, न मिलने वाले मतदाताओं की संख्या, मृतक मतदाताओं की संख्या, डिजिटलाइजेशन की स्थिति, डिजिटलाइजेशन का प्रतिशत
एत्मादपुर, 32801, 12271, 381343, 81.35 प्रतिशत
आगरा कैंट, 76979, 18564, 300099, 62.14 प्रतिशत
आगरा दक्षिण, 38558, 17625, 248734, 67.21 प्रतिशत
आगरा उत्तर, 65099, 17099, 299518, 65.95 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण, 55525, 12823, 342563, 75.77 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी, 11371, 6938, 318194, 87.78 प्रतिशत
खेरागढ़, 4182, 7256, 294725, 86.47 प्रतिशत
फतेहाबाद, 9702, 6732, 283711, 86.16 प्रतिशत
बाह, 14774, 6700, 280656, 82.7 प्रतिशत



36 लाख जिले में कुल हैं मतदाता  

3696 बूथ हैं जिले में
3696 बीएलओ को लगाया गया है
372 सुपरवाइजरों को लगाया गया है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com