cy520520 • 2025-12-14 14:37:30 • views 501
rrb level 1 vacancy 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की ओर से लेवल 1 के तहत आने वाले पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे की लेवल 1 की कुल 11 कैटेगरी के तहत करीब 22000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कब आएगा नोटिफिकेशन
इस भर्ती के लिए आरआरबी महेन्द्रू के चेयरमैन संजय कुमार की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक नोटिफिकेशन इस माह के अंत में या जनवरी 2026 में जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से करीब 22 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या | | ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 | 11000 | | ट्रैफिक बी प्वाइंट | 5000 | | असिस्टेंट (एस एवं टी) | 1500 | | असिस्टेंट (सी एवं डब्ल्यू) | 1000 | | असिस्टेंट (ऑपरेशन) | 500 | | असिस्टेंट लोको शीट | 200 | | असिस्टेंट (टीआरडी) | 800 | | असिस्टेंट (पी-वे) | 300 | | असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 600 | | असिस्टेंट (ब्रिज) | 600 |
ग्रुप डी भर्ती पर अपडेट नहीं
लेवल 1 भर्ती के अलावा आरआरबी की ओर से ग्रुप डी पदों पर भी भर्ती निकाले जाने की संभावना है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी के 60 हजार पदों पर भर्ती होगी लेकिन इस नोटिफिकेशन को फर्जी बताया जा रहा है। अभी तक रेलवे की ओर से इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
ग्रुप डी पदों के लिए क्या है योग्यता
- ग्रुप डी पदों के लिए कौन कर सकेगा अप्लाई
- रेलवे ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का केवल किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
- उम्र की गणना नए साल के अनुसार (1 जनवरी 2026) को ध्यान में रखकर की जा सकती है।
- भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- RRB Group D New Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी की नई भर्ती पर हलचल तेज, रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन पर अपडेट नहीं |
|