search

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, कार्यकर्ता बोले- विधानसभा चुनाव 2027 में दिखेगा असर

cy520520 2025-12-14 22:37:30 views 1244
  

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न।



जागरण संवाददाता, पडरौना। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारिक तौर पर उन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। रवींद्रनगर स्थित जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा। गेट पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव दल के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को और अधिक ऊर्जावान, अनुशासित एवं समृद्ध बनाएगा। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इसका असर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

नमो नारायण मौर्य, भीखम प्रसाद, नारायण दत्त तिवारी, सुशील शर्मा, विंध्यसिनी मिश्र, सीता गुप्ता, वंदना ठाकुर, रानी शुक्ल, अंजली मौर्य, महेश रौनियार, ऋषिकेश सिंह, पूनम जायसवाल, देवेश मिश्र, गया प्रजापति, जवाहर पाल, छोटू भारती, विवेक पांडेय, मनीष विश्वकर्मा, बृजभूषण गुप्ता, राजेश तिवारी, देवेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737