search

गुलजारबाग का बदला जाएगा नाम और शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी में बनेगा कॉरिडोर, कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बड़ी घोषणाएं

Chikheang 2025-12-15 04:07:35 views 590
  

भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। देश के 51 शक्तिपीठों में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी का भक्त सुगमतापूर्वक दर्शन पूजन कर सकें इसके लिए शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण बिहार सरकार जल्द कराएगी।

इसके लिए करोड़ों की राशि बिहार सरकार खर्च करेगी। करोड़ों रुपये की लागत से बननेवाले इस कॉरिडोर का उद्देश्य देश के विभिन्न भागों से आनेवाले भक्तों को आसानी से शक्तिपीठ में दर्शन कराना है।

यह घोषणा रविवार को गायघाट स्थित केएल सेवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद प्रथम कैबिनेट बैठक में सुशासन की प्राथमिकता के साथ बलिकाओं की सुरक्षा के लिए दीदी पुलिस का गठन कर स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को सुरक्षा देने की बात कही। उपमुख्यमंत्री ने विधायक रत्नेश कुमार को विधानसभा में सचेतक बनाने की बात कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुलजारबाग का बदला जाएगा नाम

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गुलजारबाग का नाम बदला जायेगा। 11 विकसित नगर बनेंगे। इसमें सोनपुर व सीतामढ़ी शामिल है। सरकार ने एक करोड़ को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। बंद पड़ी नौ चीनी मिल चालू होंगे और 25 नए चीनी मिल खुलेंगे।

श्रमिकों को सृजनकर्ता बनाने का कार्य होगा। भूमाफिया पर लगाम लगाने और बालू माफिया को नेस्तनाबूद किया जायेगा। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व विधान सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव व पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार ने संबोधित किया।

पूर्व विधान सभाध्यक्ष ने कहा कि पटना साहिब के कार्यकर्ताओं सर्वाधिक मतों से जिताने का कार्य किया है। विधायक रत्नेश कुमार ने पटना साहिब को आदर्श विधानसभा बनाने की बात कही। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
ये नेता रहे उपस्थित

समारोह में दीघा विधायक संजीव चौरिसया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, प्रो. दिनेश पटेल, डॉ. टीपी गोलवारा, जदयू के आसिफ कमाल, महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह पटेल व विनय केसरी ने किया। समारोह में भाजपा नेता संतोष मेहता, लल्लू शर्मा, नितिन कुमार रिंकु, शिशिर कुमार, अमित कानोडिया, महानगर प्रवक्ता राजेश साह, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, अविनाश पटेल, एक दर्जन से अधिक पार्षद समेत मंडल व जिला के पदाधिकारी थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953