search
 Forgot password?
 Register now
search

Rajasthan VDO Result 2025 Link: आज घोषित होगा RSSB वीडीओ रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें चेक

cy520520 2025-12-15 14:38:18 views 483
  

RSSB VDO result 2025



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रिजल्ट (RSSB VDO Result 2025) आज यानी 15 दिसंबर को जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने की जानकारी आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष अलोक राज्य की ओर से X पर ट्वीट कर दी गई है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। नतीजे आते ही अभ्यर्थी साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर पाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल

राजस्थान वीडीओ रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी होगा। मेरिट लिस्ट में नाम, रोल नंबर, मार्क्स, माता का नाम, पिता का नाम, जेंडर एवं कैटेगरी दर्ज होगी।
केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे परिणाम

राजस्थान वीडीओ रिजल्ट जारी होते ही परीक्षार्थी केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करते हुए परिणाम की जांच कर पाएंगे-

  • राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पटवारी भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपनी डिटेल चेक करके परिणाम की जांच कर लें।
  
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी

आरएसएसबी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिए जायेंगे। जो अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार तय कटऑफ प्राप्त कर लेंगे केवल वे भर्ती के लिए सफल माने जायेंगे।
आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 नवंबर 2025 को करवाया गया था। परीक्षा में 5.12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan VDO Result 2025 LIVE: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज होगा जारी, RSSB अध्यक्ष अलोक राज का एलान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737