search

राहुल गांधी बोले- असत्य के साथ खड़ा है चुनाव आयोग, हम लड़ रहे सच की लड़ाई

cy520520 2025-12-15 18:07:41 views 1046
  



संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। लोकतंत्र की जमीन पर राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने रविवार को रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की। रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए अपनी लड़ाई को \“\“सत्य बनाम असत्य की लड़ाई\“\“ बताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राहुल ने कहा, चुनाव आयोग असत्य के साथ खड़ा है, जबकि हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा के पास सत्ता है, वो वोट चोरी करते हैं और चुनाव के समय 10 हजार रुपये देते हैं। प्रधानमंत्री चुनाव आयुक्तों के लिए नया कानून लेकर आए कि उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन हम कानून बदलेंगे और कार्रवाई भी करेंगे।

राहुल ने कहा, सर संघचालक मोहन भागवत ने अंडमान निकोबार में बयान दिया है- ‘विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।’ यह उनकी सोच है, आरएसएस की विचारधारा है, लेकिन हम सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।

प्रियंका वाड्रा ने कहा, संसद में जब राहुल व खरगे ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो भाजपा सरकार नहीं मानी। आखिर में सरकार ने कहा कि हम पहले \“\“वंदे मातरम्\“\“ पर चर्चा करेंगे। सरकार में जनता के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखी। वोट चोरी से जीत रही भाजपा, बैलेट से कभी नहीं जीत सकती, लेकिन चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है। प्रियंका ने मंच से तीनों चुनाव आयुक्तों के खिलाफ नारे भी लगवाए।

खरगे ने कहा, गृहमंत्री ने संसद में अपने मन से जवाब दिए और गलत जानकारी पेश की। आज सत्ता में बैठे लोग जनता की पसंद से नहीं, बल्कि चुनावी गड़बड़ियों के जरिये चुने गए हैं। कांग्रेस इस सत्य को जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और आनंद में सत्ता में आई सरकारें वोट चोरी के जरिये बनी हैं।

खरगे ने कहा, \“\“वोट चोरी\“\“ करने वाले \“\“गद्दार\“\“ हैं और मतदान के अधिकार व संविधान की रक्षा के लिए इन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। मोहन भागवत, एमएस गोलवलकर और मनुस्मृति की विचारधारा देश को बर्बाद कर देगी, केवल कांग्रेस की विचारधारा ही इसे बचा सकती है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि 77 साल पहले कांग्रेस ने लोगों को वोट की ताकत दी थी, लेकिन भाजपा आज इसे कमजोर कर रही है। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए हम लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाएंगे।

वरिष्ठ नेता नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को खोखला कर रही है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का कहना था कि राहुल गांधी सत्ता के नहीं, संघर्ष के साथी हैं। वह हर अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें- PM मोदी को अपशब्द कहने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा बोले- \“राहुल-सोनिया माफी मांगें\“

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पांच करोड़ लोगों ने हस्ताक्षर कर कांग्रेस को समर्थन दिया है। जनता ने ठान लिया है कि वोट चोरों को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद व पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित देश और दिल्ली के अनेक पार्टी नेता मंच पर उपस्थित रहे।
रैली में लगे आपत्तिजनक नारे

कांग्रेस की रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक नारे भी लगाए। कहा गया- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। यह नारा जयपुर सिटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा ने लगाया था। उनका कहना है कि उन्हें इसके लिए कोई अफसोस भी नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737