search

चंडीगढ़ में खुले में फेंका कचरा, पार्सल स्लिप से हुई पहचान, घर पहुंची निगम की टीम, 13,401 रुपये का थमाया चालान

cy520520 2025-12-15 23:07:12 views 1241
  

सेक्टर 15-बी मे रहने वाले एक परिवार ने खुले में कचरा फेंकना पड़ा भारी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ ने खुले में कचरा फेंकने पर सेक्टर 15-बी के एक निवासी का 13,401 रुपये का चालान हुआ है। नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा नियमित निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मिश्रित कचरे से भरा एक पार्सल पाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

जांच करने पर पार्सल पर लगी पर्ची के माध्यम से संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बाद नगर निगम की टीम उसके घर पहुंची और नियमों के तहत चालान जारी किया गया। यह मामला इस बात का उदाहरण है कि नगर निगम द्वारा लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कचरा निस्तारण पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि खुले में कचरा फेंकना और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके नगर निगम के निर्धारित कचरा संग्रह वाहनों को ही सौंपें।

आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाकर ही चंडीगढ़ को स्वच्छता में देश का अग्रणी शहर बनाया जा सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737