search

बिहार के बाद झारखंड को भी जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, दिसंबर के अंत तक जिला अध्यक्षों का होगा एलान

deltin33 2025-12-15 23:07:13 views 748
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी दिसंबर से अंत तक सभी जिलों में नए अध्यक्ष की घोषणा कर देगी। करीब छह महीने पहले पार्टी ने जिला स्तर पर चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर अध्यक्ष के नाम पर कार्यकर्ताओं संग विचार विमर्श किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद प्रदेश नेतृत्व को जिला से चुने गए नामों की सूची देने का कार्यक्रम टलता रहा। अब पार्टी ने मंगलवार को सभी चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों को जिला से मिले सूची तैयार करने के लिए बुलाया है।

प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक में चुनाव प्रभारी जिलों से मिले नामों की सूची साझा करेंगे। यह प्रक्रिया अगले तीन दिनों तक चलेगी। दिसंबर के अंत तक पार्टी सभी जिलों में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देगी।

बता दें कि 519 मंडलों में से अधिकतर में कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश कमेटी का चुनाव कराया जाएगा।
जिलों में कमेटी बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का होगा चयन

भाजपा में अभी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बाबूलाल मरांडी पदस्थापित हैं। उन्हें विधानसभा में विधायक दल का नेता भी बनाया गया है। ऐसे मे पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम तय करेगी। राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

दिसंबर तक जिलास्तर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से होने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521