search
 Forgot password?
 Register now
search

Giridih News: बच्चों का विवाद सांप्रदायिक झड़प में हुआ तब्दील, हट्टी बाजार में पुलिस बल तैनात

LHC0088 2025-10-6 08:05:46 views 1264
  मौके पर मौजूद डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार में दो समुदायों के बच्चों के बीच हुआ विवाद देर रात को बवाल बन गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि इसमें आपस में दोनों समुदाय के बड़े लोग उलझ गए और पत्थरबाजी भी करने लगे। इस पत्थरबाजी में दोनों तरफ के कुछ लोगों को चोट आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, नगर थानेदार ज्ञान रंजन, मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो, पचंबा थानेदार राजीव कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को पूरी तरह से छावनी में तब्दील करते हुए दोनों ओर के लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।



  

फिलहाल, हुट्टी बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बच्चों के विवाद में हुट्टी बाजार के एक समुदाय और कुंजरा मोहल्ला के लोग आपस में उलझ गए।

इसी क्रम में कुरैशी मोहल्ला के लोगों ने हुट्टी बाजार के लोगों का समर्थन करते हुए विवाद को और आगे बढ़ाने लगे। जिससे दोनों ओर से विवाद काफी बढ़ गया और पत्थरबाजी भी होने लगी। विवाद का कारण पहले से स्पष्ट है। आसपास के लोग दशहरा से ही जान रहे थे।



  

अब लोग बोलने भी लगे कि विवाद कई दिनों से दशहरा में ही सुलग रही थी। तृतीया चतुर्थी से ही। इस घटना की थाना में लिखित भी दी गई थी।

उस समय का विवाद तत्काल भड़कता तो कई जिम्मेदारी को जवाब देना पड़ता। सरकार के अहम कई चेहरे गिरिडीह से जुड़े हैं।

  



बहरहाल, रविवार रात की घटना की ले दोनों तरफ से लोग थाने में एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए आवेदन देने पहुंचे हैं। डीएसपी वन ने कहा कि दो पक्षों के बीच आपस में कुछ विवाद हुआ था जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

लेकिन मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह आठ दिन के पहले प्रतिक्रिया है ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com