search

Ranchi Airport: घने कोहरे से फिर डगमगाई उड़ान सेवा, कई विमानों के रूट डायवर्ट

LHC0088 2025-12-16 18:37:19 views 1246
  

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर कोहरे और कम दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ।



जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बार फिर विमान (उड़ान) सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। घने कोहरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण कई विमानों के आगमन समय में बदलाव करना पड़ा।

जबकि कुछ उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर घंटों इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाएं अस्त-व्यस्त हो गईं।
सबसे ज्यादा असर रांची आने वाली उड़ानों पर

मौसम की खराब स्थिति का सबसे ज्यादा असर रांची आने वाली उड़ानों पर पड़ा। पुणे से रांची आ रही इंडिगो की एक उड़ान को भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं हैदराबाद से रांची आने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन दोनों विमानों का रांची में निर्धारित समय पर लैंडिंग संभव नहीं हो सका। इसके अलावा दिल्ली से रांची आने वाली उड़ानों के आगमन में भी काफी देरी दर्ज की गई।
घंटों टर्मिनल में इंतजार

उड़ानों में देरी और डायवर्जन के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल भवन में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने परिजनों के साथ बैठकर उड़ानों की जानकारी लेते नजर आए।

कुछ उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देर से एयरपोर्ट पहुंचीं, जबकि कुछ के आगमन की प्रतीक्षा देर शाम तक जारी रही।
उत्तर भारत में कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता मानक से नीचे चली गई थी। ऐसे हालात में पायलटों को रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त समय लेना पड़ा।

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कई मामलों में विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर उतारने का फैसला किया गया। इसका सीधा असर रांची आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ा।
सोमवार को भी रही थी यही स्थिति

गौरतलब है कि यह स्थिति केवल मंगलवार की नहीं रही। सोमवार को भी बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था। कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटे की देरी से रांची पहुंची थीं। लगातार दूसरे दिन उड़ान सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138