search

अखनूर में LG मनोज सिन्हा ने 108 फीट तिरंगा स्तंभ का किया अनावरण, 1971 युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

cy520520 2025-12-17 06:36:48 views 860
  

108 फीट तिरंगा स्तंभ का अनावरण करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। फोटो-एक्स



डिजिटल डेस्क, जम्मू। विजय दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अखनूर के कछरियाल में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का अनावरण किया।

इस दौरान उन्होंने 1971 के युद्ध में अपने शौर्य और बलिदान से देश को गौरवान्वित करने वाले शहीदों, सैनिकों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपराज्यपाल ने युद्ध के दिग्गजों और वीर नारियों को सम्मानित किया और राष्ट्र के लिए उनके साहस और बलिदान को सलाम किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कछरियाल की भूमि न केवल ऐतिहासिक महत्व रखती है, बल्कि यह देशवासियों के लिए एक पवित्र भूमि भी है, क्योंकि इस स्थान का हर इंच उन बहादुर सैनिकों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है, जिन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों में राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

उपराज्यपाल ने व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा को 108 फीट ऊंचे मस्तूल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारा प्रिय और विजयी तिरंगा विश्व में शान से लहराता रहे। हमारा तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, हमारे आत्मसम्मान और बलिदानों एवं शहादतों का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के महान सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।

इस दौरान युवा सेवा एवं खेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण मंत्री सतीश शर्मा, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा, 10 रैपिड के जीओसी मेजर जनरल एचएस बराड़, पल्लनवाला ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर दयानंद शर्मा, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मेजर जनरल आशीष कोहली (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ अधिकारी, युद्ध के दिग्गज, वीर नारी और छात्र उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737