search

UP Weather Today: यूपी के 65 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! छाएगा ऐसा घना कोहरा 10 मीटर भी देखना होगा मुश्किल

cy520520 2025-12-17 12:06:31 views 1274
  

यमुना नदी किनारे कोहरा। जागरण।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूरब से लेकर पश्चिम तक पछुआ हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राजधानी सहित प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव प्रदेश के 60 से अधिक जिलों तक रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अचानक मौसम बदलने की वजह पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा है। अगले दो दिनों में पछुआ हवा और तेज होगी, जिससे न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।
इन जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका

यूपी के लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बदायूं, बहराइच, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में कोहरा घना होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मौसम में हल्का सुधार, कोहरा-धुंध हुई कम; आज साफ आसमान और धूप का अनुमान

यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री
बुआई के लिए मौसम अनुकूल

जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम कृषि के अनुकूल है। समय बुआई करने वाले किसान गेहूं में पहला पानी लगा चुके हैं। यूरिया का छिड़काव भी कर रहे हैं। चूंकि गेहूं के लिए शुरुआती 40 दिन महत्वपूर्ण होते हैं। अभी एक सप्ताह तक कोई दिक्कत नहीं है। ठंड बढ़ने पर यदि पाले की स्थिति बनती है तो खेत में हल्का धुआं कर सकते हैं। आर्द्रता बढ़ेगी तो सरसों की फसल में माहू का प्रकोप बढ़ता है, लेकिन ऐसी स्थिति है नहीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737