cy520520 • 2025-12-17 14:37:00 • views 644
मतगणना के बीच भारी पुलिस बल तैनात (जागरण फोटो)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। राज्य में 14 दिसंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के हुए मतदान के बाद अब बुधवार यानी को मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए राज्य चुनाव आयोग ने जिलों में 154 मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, 14 दिसंबर को राज्य के जिन 15 बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी हुई थी, इन बूथों पर मंगलवार को दोबारा मतदान हुआ। सभी बूथों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
514 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर
यह चुनाव बेहद कड़ा रहा है। आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल बादल और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह आठ बजे से मतपेटियों से 514 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है।
चुनाव परिणाम आज दोपहर आने के संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत कपलिश ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ब्लॉक समितियों के 95 जोन और जिला परिषद के 13 जोन के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इन चुनावों में कुल 514 उम्मीदवार चुनाव लड़े हैं, जिनमें पंचायत समिति के 446 और जिला परिषद के 68 उम्मीदवार शामिल हैं।
LIVE UPDATES
- जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव को लेकर बठिंडा में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए बठिंडा में आठ काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में एक काउंटिंग सेंटर है। इनके लिए 1120 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
- गुरदासपुर की ब्लॉक समिति सीट भूंबली से आमआदमी पार्टी की उम्मीदवार हरजिंदर कौर जीती हैं।
|
|