search

बोलेरो को टक्कर मारकर भागी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुलेट से पीछा करने लगे दो युवक… ट्राली में घुसी बाइक, दोनों की मौत

Chikheang 2025-12-17 16:07:00 views 1222
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दो युवक की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बोलेरो को टक्कर मारकर भागी थी। उसका पीछा करने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना क्षेत्र के उदैया नगला निवासी बंटू पुत्र पेशकार और उसके रिश्तेदार नूरपुर निवासी दिनेश पुत्र पप्पू व कासगंज के भदिया नगला निवासी मनोज पुत्र सुरेश मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां कस्बे के नजदीक शराब की भट्ठी के नजदीक खड़े थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसी दौरान कस्बे की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बोलेरो में साइड मारकर भागी थी। जब बंटू आदि ने यह देखा तो उन्होंने अपनी बुलेट मोटर साइकिल से उसका पीछा किया। बताया जा रहा है कि वह काली मंदिर के नजदीक ही पहुंचे थे कि उनकी मोटर साइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

इससे उनकी मोटर साइकिल आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर शाहजहांपुर जिले की बाराकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां बंटू और दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया।

उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मनोज की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि हादसा शाहजहांपुर जिले की सीमा में हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953