जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत खरैंचा गांव के अनुसूचित जाति टोला स्थित नहर से बुधवार की सुबह एक छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। स्वजन दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस दौरान अगिआंव के पास कुछ देर के लिए सड़क जाम कर हंगामा किया गया। पुलिस के अनुसार अनुसूचित जाति टोला की बच्ची रात से ही लापता थी, सुबह उसका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कराई जा रही है। |