search

ट्रंप का बड़ा फैसला: अमेरिका में 39 देशों के नागरिकों की एंट्री बैन

cy520520 2025-12-17 20:36:31 views 924
  

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने प्रतिबंध के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पूर्ण यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आने वाले देशों की सूची का विस्तार करते हुए सीरिया समेत सात और देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने प्रतिबंध के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कदम के तहत बर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान, सीरिया और फलस्तीनी प्राधिकरण द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों वाले नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लाओस और सिएरा लियोन पर पूर्ण प्रतिबंध

इस कार्रवाई के तहत लाओस और सिएरा लियोन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिन पर पहले केवल आंशिक प्रतिबंध लागू थे। यह विस्तारित प्रतिबंध एक जनवरी से प्रभावी होगा।

यह कार्रवाई ट्रंप के उस वादे के बावजूद की गई है जिसमें उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के साथ नवंबर में हुई वार्ता के बाद सीरिया को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही थी। अल-शारा अल-कायदा के पूर्व कमांडर हैं, जिन पर हाल तक वाशिंगटन ने विदेशी आतंकवादी होने का प्रतिबंध लगाया हुआ था।
6 महीने पहले भी लगाया था प्रतिबंध

इससे पहले, जून में ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और सात अन्य देशों के नागरिकों के प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध लगाया था।

उन्होंने कहा था कि यह प्रतिबंध विदेशी आतंकवादियों और अन्य सुरक्षा खतरों से बचाव के लिए आवश्यक है। इन 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध अब भी लागू है।

यह भी पढ़ें: US ने की वेनेजुएला की घेराबंदी, मादुरो सरकार आतंकी संगठन घोषित; तेल टैंकरों के आने-जाने पर रोक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737