search

बॉलीवुड में फिर पसरा मातम, Dino Morea के पिता का निधन...पापा को याद कर भावुक हुए एक्टर

deltin33 2025-12-17 20:37:05 views 592
  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) के पिता का निधन हुआ है। डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया (Ronnie Morea) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। इस खबर की जानकारी खुद डिनो मोरिया ने सोशल मीडिया के जरिए ही दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पिता के निधन पर नम हुईं डिनो की आंखें

दरअसल डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया के निधन के बाद खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में डिनो ने पिता के बारे में काफी कुछ लिखा है। डिनो ने लिखा है कि,


\“\“हर दिन जी भरकर जियो, हर रोज़ मुस्कुराओ, जो भी करो उसे यकीनन पूरे जुनून के साथ ही करो। कसरत करो, कुदरत के बीच वक्त बिताओ, धूप का मजा लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ों पर चढ़ो, समुद्र में तैरने जाओ और जंगलों की खूब सैर करो। मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो और सबसे प्यार करो... और यह सब अपनी शर्तों पर करो!! यह लिस्ट बहुत लंबी है। मेरे लिए कोई एक इंसान जो इन सब बातों की मिसाल है, वो कोई और नहीं बल्कि मेरे मेंटर, मेरे हीरो, मेरे पिता और मेरे डैड!! पापा, जीवन के इन सभी सबकों को सिखाने के लिए आपका शुक्रिया!! हम सब आपको बहुत याद करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि आपने कहीं न कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी और आपके आस-पास के सारे लोग खूब नाच-गा रहे होंगे और खूब हंसी-मजाक चल रहा होगा। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक आप ऐसे ही कूल रहिएगा!!! लव यू\“\“
[quote]
         View this post on Instagram
  
A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

[/quote]

  

यह भी पढ़ें- Mithi River: मीठी नदी विवाद क्या है और Dino Morea से कैसे जुड़े हैं इसके तार?
सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अपने इस पोस्ट के साथ डिनो ने अपने पिता की कई तस्वीरों को शेयर किया है। ये तस्वीरें उनके पिता के यंग दिनों की हैं। वहीं डिनो मोरिया के इस पोस्ट पर कई सितारों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि भी दी है। मलाइका अरोड़ा ने उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा डिनो मोरिया की एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बासु ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा संध्या मृदुल, अमृता अरोड़ा, विशाल डडलानी और चंकी पांडे समेत कईयों ने दुख व्यक्त किया है।

  

डिनो मोरिया के पिता का निधन किस वजह से हुआ है, इसके बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं है। वहीं डिनो मोरिया की बात करें तो पिछले दिनों ही वो फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Dino Morea पर ED का शिकंजा, घर पर पड़ा छापा, 65 करोड़ के मीठी नदी स्कैम से जुड़ा है मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521