deltin33 • 2025-12-18 00:08:02 • views 1124
चौथा टी20 नहीं खेल रहे गिल।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और टॉस 6:30 बजे होना था। हालांकि, लखनऊ में कोहरे के कारण टॉस में देरी हो रही है। इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई। भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल पैर में चोट लगने के कारण चौथे टी2 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभी 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम की नजर सीरीज जीतने पर है तो वहीं मेहमान टीम वापसी करना चाहती है। सीरीज में गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह पहले 3 मुकाबलों में सिर्फ 32 रन ही बना सके थे।
अपडेट की जा रही है। |
|