search

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से सर्द हुआ मौसम, इन दो जिलों में छाएगा घना कोहरा; बर्फबारी का भी अलर्ट

LHC0088 2025-12-18 02:07:26 views 619
  

आंशिक बादल मंडराने और सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठिठुरन। आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी क्षेत्र में कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। अधिकतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मैदानी क्षेत्र पहाड़ों से ज्यादा सर्द हो गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तेश्वर और नई टिहरी से ज्यादा ठंड देहरादून और ऊधमसिंह नगर में पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के भी आसार हैं।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही कहीं-कहीं हल्की धुंध व कोहरा छाया रहा। इसके अलावा दिन में भी आसमान में आंशिक बादल मंडराने और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण हवाई सेवाओं से लेकर रेल और सड़क मार्ग पर भी यातायात प्रभावित होने लगा है। एक दिसंबर से अब तक पहली बार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों, खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। दून में भी मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
एयरपोर्ट पर कोहरे ने पसारे पांव

डोईवाला: देहरादून हवाई अड्डे पर शाम को अचानक घना कोहरा घिर आया और दृश्यता बेहद कम हो गई। जिसके चलते दिल्ली की एक उड़ान को चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जबकि, जयपुर की एक उड़ान रद कर दी गई। इसके अलावा कुछ अन्य उड़ाने देरी से एयरपोर्ट पहुंची है। जौलीग्रांट और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर दिखा कोहरे का असर, दिल्ली की एक उड़ान डायवर्ट; जयपुर की हुई रद्द

यह भी पढ़ें- इस बार बदला सर्दी का मिजाज, 55 दिन से नहीं हुई बारिश; उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियां बर्फबारी को तरसीं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138