search

दो फरार बदमाशों पर 20-20 हजार का इनाम, पुलिस ने सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखने का किया वादा

deltin33 2025-12-18 03:37:14 views 1262
  



जागरण संवाददाता, हापुड़। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों में लगातार फरार चल रहे दो बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव भड़ौली के राहुल थाना गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहा है।

वहीं, दूसरा बदमाश जिला बरेली के बारादरी चौक का आयुष थाना सिंभावली में दर्ज मुकदमे में फरार है। दोनों थानों की पुलिस टीम लगातार इन आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों के खिलाफ 20-20 हजार रुपये का इनाम धोषित किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131