search

घने कोहरे ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट की उड़ानों पर लगाया ब्रेक, दिल्ली और जयपुर से आने वाली फ्लाइट्स की गईं डायवर्ट

LHC0088 2025-12-18 06:36:23 views 1102
  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बुधवार रात को घने कोहरे ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को प्रभावित किया। रात के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण दिल्ली और जयपुर से चंडीगढ़ आने वाली उड़ानों को काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटने पड़े, लेकिन हालात में सुधार न होने पर सुरक्षा कारणों से सभी विमानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6448 को रात 9:20 बजे चंडीगढ़ में लैंड करना था, लेकिन घने कोहरे के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान काफी देर तक चंडीगढ़ के आसमान में मंडराता रहा, इसके बाद इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह रात करीब 11 बजे लैंड हुई।

इसी तरह जयपुर से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7414 को भी रात 10:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन दृश्यता बेहद कम होने के कारण इसे भी दिल्ली भेज दिया गया और यह फ्लाइट रात 11:05 बजे दिल्ली में लैंड हुई।
जानें वाली उड़ानें भी रही प्रभावित

कोहरे का असर केवल आने वाली उड़ानों तक ही सीमित नहीं रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा। जयपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 7413, दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 2113 और एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 1879 को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रात के समय घना कोहरा छा जाने से रनवे पर दृश्यता मानकों से काफी नीचे चली गई थी, जिससे विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ संभव नहीं हो पाया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों को रद्द और डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138